पूर्वी इराक़ के दियाला प्रान्त में कार बम विस्फोट में १२ लोग हताहत और घायल हो गये। अभी तक इस कार बम विस्फोट में मारे जाने वालों और घायलों की सही संख्या का पता नहीं चल सका है।इसी प्रकार बुधवार को बगदाद के विभिन्न क्षेत्रों में ८ कार बम धमाके हुए जिनसे ५० लोग हताहत और १३० से अधिक लोग घायल हो गये।हालिया महीनों में इराक़ में आतंकवादी आक्रमणों में वृद्धि हुई है और सरकारी आकंड़ों के अनुसार जारी वर्ष के आरंभ से अब तक ५७०० लोग आतंकवादी आक्रमणों में मारे जा चुके हैं।
20 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 483173
पूर्वी इराक़ के दियाला प्रान्त में कार बम विस्फोट में १२ लोग हताहत और घायल हो गये। अभी तक इस कार बम विस्फोट में मारे जाने वालों और घायलों की सही संख्या का पता नहीं चल सका है।