19 नवंबर 2013 - 20:30
ईरान परमाणु वार्ता में सभी पक्षों की जीत के लिए प्रयासरत

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि सैन्य आक्रमण की धमकी, ईरान और विश्व की ६ शक्तियों के मध्य वार्ता प्रक्रिया को पटरी से उतार सकती है और तेहरान वार्ता में सभी पक्षों की जीत के विकल्प तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि सैन्य आक्रमण की धमकी, ईरान और विश्व की ६ शक्तियों के मध्य वार्ता प्रक्रिया को पटरी से उतार सकती है और तेहरान वार्ता में सभी पक्षों की जीत के विकल्प तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है।राष्ट्रपति ने बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में बोलते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान पूरे मध्य पूर्व में शांति व स्थिरता का इच्छुक है और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता की सफलता सभी देशों के हित में होगी।राष्ट्रपति ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान अपने कानूनी अधिकारों और हितों पर कदापि समझौता नहीं करेगा और न ही इस्लामी व्यवस्था और ईरानी राष्ट्र द्वारा निर्धारित रेड लाइनों को पार करेगा।राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान सभी पक्षों के लिए जीत के प्रयास में है और यदि कोई पक्ष, समाधान थोपने के प्रयास में है कि उसे यह जान लेना चाहिए कि इस दशा में वार्ता विफल होगी उसका परिणाम स्थाई नहीं होगा।याद रहे ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य वार्ता का नया चरण कुछ बुधवार की शाम आरंभ हुआ।