पाकिस्तान के बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में तीन धमाकों के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि सात लोग घायल हो गये हैं। पाकिस्तान से प्राप्त समाचारों के अनुसार धमाकों के कारण सात लोग घायल हुए हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।पुलिस के अनुसार शहर के एक क्षेत्र मोती राम के एक नाले में उग्रवादियों ने बम रखा था जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए।उन्होंने कहा कि बम जोरदार धमाके के साथ उस समय फटा जब एक मस्जिद से लोग नमाज़ के बाद निकल रहे थे।एक अन्य घटना में चरमपंथियों ने ग्रेनेड से सरकी रोड पर एक सरकारी इमारत को निशाना बनाया जिसके बाद एक और धमाका हुआ।पुलिस का कहना है कि दूसरे धमाके में प्रयोग होने वाला बम एक रिक्शे में लगाया गया था और उस समय फटा जब पहले विस्फोट के बाद लोग घटनास्थल पर जमा होना शुरू हो रहे थे। पुलिस का कहना है कि घटना में तीन लोग घायल हो गए।
19 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 482823
पाकिस्तान के बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में तीन धमाकों के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि सात लोग घायल हो गये हैं।