19 नवंबर 2013 - 20:30
जेनेवा में ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच बातचीत।

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ भी ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच बातचीत में भाग लेने के लिये जेनेवा गए हैं। मोहम्मद ज़रीफ़ मंगल को इटली में छोटे से ठहराव के दौरान इटली के विदेश मंत्री मिले और संक्षिप्त बातचीत की उसके बाद रूम से जेनेवा के लिये रवाना हो गए

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ भी ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच बातचीत में भाग लेने के लिये जेनेवा गए हैं। मोहम्मद ज़रीफ़ मंगल को इटली में छोटे से ठहराव के दौरान इटली के विदेश मंत्री मिले और संक्षिप्त बातचीत की उसके बाद रूम से जेनेवा के लिये रवाना हो गए।इस बातचीत की शुरुवात से पहले इस्लामी रिपब्लिक ईरान के राष्ट्रपति और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री नें टेलीफ़ोनिक बातचीत में परमाणु वार्ता से सम्बंधित मुद्दों पर विचार विमर्श किया। इस टेलीफ़ोनिक बातचीत में राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी नें जेनेवा बातचीत के अमल और वार्ता के शुरुवाती दौर के अच्छे परिणामों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि हमें इस बात की परमीशन नहीं देनी चाहिये कि कुछ देशों की तरफ़ से पैदा की जाने वाली रुकावटें, बातचीत की सफलता पर कोई असर डालें। उन्होंने इस ओर इशारा करते हुए कहा कि उम्मीद की जा रही है कि सभी पक्षकार अपनी ठोस महत्वाकांक्षाओं को दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि हम किसी भी रूप में इस मामले में भेदभाव या अपमान को स्वीकार नहीं करेंगे और हम बातचीत में समानता और पारस्परिक सम्मान के आधार पर सभी पक्षकारों के तार्किक दृष्टिकोणों पर ध्यान दिये जाने की सम्भावना करते हैं।