इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र अपने परमाणु अधिकार से पीछे नहीं हटेगा।उन्होंने मंगलवार को जारी एक ऑनलाइन संदेश में यह बात कही।ईरानी विदेश मंत्री ने जो गुट पांच धन एक के साथ वार्ता में ईरान के मुख्य वार्ताकार भी हैं, कहा कि ईरान का परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम किसी देश के लिए कोई ख़तरा नहीं है।उन्होंने कहाः “ हम ईरानियों के लिए परमाणु ऊर्जा का उद्देश्य किसी क्लब में शामिल होना या दूसरों को धमकाना नहीं है। परमाणु ऊर्जा अपने भविष्य के दूसरों के बजाए स्वयं निर्धारित करने की दिशा में एक छलांग है।”ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि जून में राष्ट्रपति रूहानी के चुने जाने से विश्व के सामने प्रवाह को बदलने के लिए ऐतिहासिक अवसर उपलब्ध हो गया है।ईरान और गुट पांच धन एक के बीच बुधवार को अगले चरण की वार्ता ऐसी स्थिति में शुरु होने जा रही है जब दोनों पक्षों के बीच किसी समझौते को रोकने के लिए इस्राईल अपनी लॉबी द्वारा दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।ज़ायोनी शासन ने प्रतिबंध हटने के बदले में ईरान से शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह स्थगित करने की अपील की है। यह ऐसी स्थिति में है जब मध्यपूर्व में ज़ायोनी शासन एक मात्र शासन है जिसके पास परमाणु वारहेड्स हैं।ज़ायोनी परमाणु प्रतिष्ठान में काम करने वाले मर्दख़ाय वनूनो की सूचना के आधार पर जो उन्होंने 1980 के दशक में द संडे टाइम्ज़ को दी थी, अधिकाशं विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय ज़ायोनी शासन के पास 200-300 परमाणु वारहेड्स हैं।
18 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 482520
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र अपने परमाणु अधिकार से पीछे नहीं हटेगा।