ब्रिटेन सहित कई देशों ने बैरूत में ईरानी दूतावास के बाहर हुए आतंकवादी धमाकों की भर्त्सना की है।इरना के अनुसार ब्रितानी विदेश मंत्री विलियम हेग ने मंगलवार को लेबनान की राजधानी बैरूत में ईरानी दूतावास के बाहर हुए आतंकवादी विस्फोट की भर्त्सना की और इन विस्फोटों में मारे जाने वालों के परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।हेग ने कहा कि ब्रिटेन लेबनान में स्थिरता के प्रति स्वयं को प्रतिबद्ध समझता है और आशा करता है कि इन हमलों के ज़िम्मेदार शीघ्र ही न्याय के कटहरे में खड़े होंगे।पड़ोसी देश इराक़ ने भी बैरूत के आतंकवादी धमाकों की भर्त्सना की है।कुल्लुल एराक़ न्यूज़ एजेंसी के अनुसार इराक़ी प्रधान मंत्री नूरी मालेकी ने मंगलवार को एक बयान में बैरूत की आतंकवादी घटना की भर्त्सना के साथ ही कहा कि ये अपराध कूटनयिकों को निशाना बनाने के अतिरिक्त लेबनान में अराजकता लाने के लिए भी किए गए हैं।वेनेज़ोएला ने भी बैरूत की आतंकवादी घटना की भर्त्सना की है।हमारे संवाददाता के अनुसार वेनेज़ोएला के विदेश मंत्री इलयास ख़ावा ने काराकास में ईरानी राजदूत से टेलीफ़ोन पर बातचीत में बैरूत हमले की भर्त्सना करते हुए ईरानी राष्ट्र व सरकार के साथ वेनेज़ोएला की सरकार व राष्ट्र की ओर से सहानुभूति जताई।रूस ने भी बैरूत में ईरानी दूतावास के बाहर हुए आतंकवादी विस्फोटों की भर्त्सना की।रूसी विदेश मंत्री सिर्गेई लावरोफ़ ने मंगलवार को एक बयान में इन विस्फोटों की भर्त्सना के साथ ही इन अपराध के ज़िम्मेदारों को तुरंत दंडित किए जाने की मांग की।ज्ञात रहे मंगलवार को बैरूत में हुए आतंकवादी बम विस्फोट में कम से 23 व्यक्ति शहीद और डेढ़ सौ के क़रीब ज़ख़्मी हुए।
18 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 482517
ब्रितानी विदेश मंत्री विलियम हेग ने मंगलवार को लेबनान की राजधानी बैरूत में ईरानी दूतावास के बाहर हुए आतंकवादी विस्फोट की भर्त्सना की और इन विस्फोटों में मारे जाने वालों के परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।