18 नवंबर 2013 - 20:30
ईरान और रूस के राष्ट्रपतियों की टेलीफ़ोन पर बातचीत।

ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच परमाणु वार्ता के नए दौर में रूस और ईरान के राष्ट्रपतियों नें टेलीफ़ोन पर बातचीत की है। इस टेलीफ़ोनिक बातचीत में डाक्टर रूहानी और पुतिन नें दोपक्षीय सम्बंधों, क्षेत्रीय परिवर्तनों और परमाणु वार्ता के बारे में विचार विमर्श किया।

ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच परमाणु वार्ता के नए दौर में रूस और ईरान के राष्ट्रपतियों नें टेलीफ़ोन पर बातचीत की है। इस टेलीफ़ोनिक बातचीत में डाक्टर रूहानी और पुतिन नें दोपक्षीय सम्बंधों, क्षेत्रीय परिवर्तनों और परमाणु वार्ता के बारे में विचार विमर्श किया।डाक्टर हसन रूहानी नें तेहरान और मास्को के बीच दोपक्षीय सम्बंधों में स्थिरता पर ज़ोर दिया। राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी नें सीरिया के मतभेदों के बारे में तेहरान और मास्को के साझा विचारों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि सभी प्रभावशील देश इस परिणाम पर पहुँचे हैं कि सीरिया के संकट का हल युद्ध नहीं है। डाक्टर रूहानी नें जेनेवा में ईरान और पश्चिम के बीच वार्ता में सकारात्मक परिवर्तन के बारे में कहा कि साम्राज्यवाद, वार्ता की सफलता के क्षेत्र में रुकावट बन सकता है।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नें भी इस टेलीफ़ोनिक बातचीत में दोनों देशों के सम्बंधों में सकारात्मक परिवर्तन की तरफ़ इशारा करते ईरान और रूस के बीच दोस्ताना और लम्बे समय तक चलने वाले सम्बंधों को और मज़बूत करने के अपने इरादे पर ज़ोर दिया और कहा कि रूस परमाणु वार्ता की सफलता के लिये अपनी कोशिशें जारी रखेगा।