17 नवंबर 2013 - 20:30
इराक़ व सऊदी अरब के रिश्तों में बढ़ती दूरियाँ।

इराक़ी प्रधानमंत्री ने बल देकर कहा है कि बगदाद और रियाज के संबंधों में खटास उत्पन्न हो गया है। नूरी मालेकी ने एक साक्षात्कार में कहा कि सऊदी अरब के अतिरिक्त समस्त पड़ोसी देशों के साथ इराक के अच्छे संबंध हैं

इराक़ी प्रधानमंत्री ने बल देकर कहा है कि बगदाद और रियाज के संबंधों में खटास उत्पन्न हो गया है। नूरी मालेकी ने एक साक्षात्कार में कहा कि सऊदी अरब के अतिरिक्त समस्त पड़ोसी देशों के साथ इराक के अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहा कि यह समस्या इराक की ओर से नहीं है बल्कि इसके लिए सऊदी अरब जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि इराक समस्त पड़ोसी देशों से समस्त क्षेत्रों विशेषकर आतंकवाद से मुकाबले के संबंध में सहयोग करने के लिए तैयार है। इराकी प्रधानमंत्री ने कहा कि बगदाद दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप किये बिना संयुक्त हितों के आधार पर पड़ोसी देशों के साथ अच्छा संबंध चाहता है।