17 नवंबर 2013 - 20:30
दमिश्क़ में सरकारी बिल्डिंग पर आतंकवादियों का हमला।

सीरिया के सरकारी स्थलों पर आतंकवादियों के हमले लगातार जारी हैं और दमिश्क़ के रैफ़ क्षेत्र में आतंकवादियों नें एक सरकारी बिल्डिंग को नष्ट कर दिया है।

सीरिया के सरकारी स्थलों पर आतंकवादियों के हमले लगातार जारी हैं और दमिश्क़ के रैफ़ क्षेत्र में आतंकवादियों नें एक सरकारी बिल्डिंग को नष्ट कर दिया है।फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार हथियार बंद आतंकवादियों नें आज रैफ़ में परिवहन विभाग की बिल्डिंग के नीचे एक सुरंग खोदकर उस बिल्डिंग को धमाके से उड़ा दिया जिससे बहुत से लोगों की मौत हो गई। सीरिया के मीडिया सूत्रों नें यह ऐलान भी किया है कि आतंकवादियों के हमले की वजह से दमिश्क़ और दक्षिणी क्षेत्रों के कई बिजली घरों से बिजली की सप्लाई ठप हो गई है। दूसरी तरफ़ फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी नें ख़बर दी है कि सीरिया की फ़ौज नें हथियारों की एक बड़ी खेप, जिसे हथियार बंद आतंकवादी कुछ समय पहले महीन और रैफ़ हुम्स क्षेत्र के असलहों के गोदाम से चुरा कर ले गए थे, तिल शेनान नाम के गाँव के पास उन्हें पाने के बाद नष्ट कर दिया गया। सीरिया की फ़ौज नें रीफ़ अदलब के सरमैन शहर में आतंकवादियों के लीडरों की एक मीटिंग के दौरान उन पर हमला कर दिया जिसमें एक सऊदी नागरिक की मौत हो गई और बहुत से लोग घायल हो गए।