मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें सूत्रों के हवाले से ख़बर दी है कि फ़्राँस नें इस्राईल को विश्वास दिलाया है कि वह ईरान पर आर्थिक पाबंदियों में ढ़ील दिये जाने का विरोध जारी रखेगा।क़ब्ज़ा किये गए यूरुशलम में इस्राईली प्रधानमंत्री नीतेन याहू से मुलाक़ात के बाद प्रेस काँफ़्रेंस में फ़्राँस के राष्ट्रपति ओलांदे का कहना था कि ईरान अगर चार शर्तें मान ले तो उसके साथ समझौता हो सकता है। इन शर्तों में परमाणु कार्यक्रम को अन्तर्राष्ट्रीय देखरेख में देना, यूरेनियम का संवर्धन रोकना, संवर्धित यूरेनियम को नष्ट करना और अराक में परमाणु संयंत्र के निर्माण को रोकना शामिल है।नीतेन याहू का कहना था कि इस्राईल को ईरान और अन्तर-राष्ट्रीय शक्तियों के बीच वही समझौता स्वीकार्य होगा जिसके परमणाम स्वरूप ईरान को किसी भी तरह के परमाणु बम बनाने से रोका जा सके।
17 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 482182
फ़्राँस नें इस्राईल को विश्वास दिलाया है कि वह ईरान पर आर्थिक पाबंदियों में ढ़ील दिये जाने का विरोध जारी रखेगा।