12 नवंबर 2013 - 20:30
सीरिया के संकट का हल फ़ौजी कार्यवाही नहीं।

मिस्र के विदेश मंत्री नबील फ़हमी नें ऐलान किया है कि तेहरान और क़ाहिरा के बीच आपस में कोई दुश्मनी नहीं है और सीरिया के संकट का हल केवल कूटिनीतिक बातचीत के माध्यम से हीनिकाला जा सकता है

मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें रूसिया अल यौम के हवाले से ख़बर दी है कि मिस्र के विदेश मंत्री नबील फ़हमी नें ऐलान किया है कि तेहरान और क़ाहिरा के बीच आपस में कोई दुश्मनी नहीं है और सीरिया के संकट का हल केवल कूटिनीतिक बातचीत के माध्यम से हीनिकाला जा सकता है।नबील फ़हमी नें रूस के रक्षा मंत्री के साथ मुलाक़ात में मिस्र और रूस के आपसी सम्बंधों पर विचार विमर्श किया और इस मुलाक़ात में मिस्र के विदेश मंत्री नें सीरिया के संकट को बातचीत के माध्यम से हल करने पर ज़ोर देते हुए कहा कि मिस्र और ईरान के बीच में आपसी शत्रुता नहीं है और मिस्र ईरान के साथ आपसी सम्बंधों को दोबारा बनाने के लिये तैयार है।