12 नवंबर 2013 - 20:30
ईरान के साथ परमाणु समझौता सबके लिये लाभदायक होगा।

अमरीकी विदेश मंत्री जॉन कैरी नें अमारात के अख़ारुल ख़लीज के साथ बातचीत करते हुए ऐलान किया है कि ईरान के साथ परमाणु समझौता सबके लिये लाभदायक होगा और यह समझौता अमरीका और उसके समर्थकों के लिये भी फ़ायदेमंद है

मेह्र न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी विदेश मंत्री जॉन कैरी नें अमारात के अख़ारुल ख़लीज के साथ बातचीत करते हुए ऐलान किया है कि ईरान के साथ परमाणु समझौता सबके लिये लाभदायक होगा और यह समझौता अमरीका और उसके समर्थकों के लिये भी फ़ायदेमंद है।जॉन कैरी नें कहा कि अमरीका की अपनी और अपने समर्थकों की सुरक्षा पर विशेष निगाह है और अमरीका ईरान के परमाणु समझौते को कूटिनीतिक बातचीत के माध्यम से हल करने को प्राथमिकता देता है। जानकारों का मानना है कि अमरीका ज़बान से कुछ और अमल के मैदान में कुछ और करता है।