इस्लामी रिपब्लिक ईरान की गैस कम्पनी के उच्च पदाधिकारी अली रज़ा ग़रीबी नें कहा है कि ईराक़ नें ईरान से गैस की और ख़रीदारी की बात की है।अली रज़ा ग़रीबी नें कहा कि ईराक़ नें बसरे के रास्ते प्रतिदिन पच्चीस घन मीटर गैस की ख़रीदारी के लिये कहा है और इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। पिछले सप्ताह ईराक़ के पैट्रोलियम मंत्री नें कहा था कि ईराक़ अपने बिजली घरों का ईंधन उपलब्ध करने के लिये ईरान से और गैस लेने की इच्छा जताई है। ईराक़ी पैट्रोलियम मंत्री नें कहा कि उनका देश ईरान से गैस ख़रीदेने के लिये दो प्रोजेक्टस् पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ईराक़ी सरकार ईरान की राष्ट्रीय गैस कम्पनी के साथ गैस की उपलब्धता के समझौते के दूसरे चरण के बारे में बातचीत कर रही है और इस पाईप लाईन को ईरान के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र से ईराक़ की सीमा तक लाने की इच्छा रखती है। स्पष्ट रहे कि ईरान और ईराक़ में आर्थिक सहयोग में दिन प्रतिदिन बढ़ावा हो रहा है।
12 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 480871
इस्लामी रिपब्लिक ईरान की गैस कम्पनी के उच्च पदाधिकारी अली रज़ा ग़रीबी नें कहा है कि ईराक़ नें ईरान से गैस की और ख़रीदारी की बात की है।