12 नवंबर 2013 - 20:30
बहरैन में आले ख़लीफ़ा की हिंसक पॉलीसियां जारी, जनता बेहाल।

बहरैन में अल-विफ़ाक़ इस्लामिक पार्टी के सदस्य नें कहा है कि आले ख़लीफ़ा की तरफ़ से बहरैनियों की नागरिकता समाप्त किये जाने पर अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय को प्रतिक्रिया देनी चाहिये।

बहरैन में अल-विफ़ाक़ इस्लामिक पार्टी के सदस्य नें कहा है कि आले ख़लीफ़ा की तरफ़ से बहरैनियों की नागरिकता समाप्त किये जाने पर अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय को प्रतिक्रिया देनी चाहिये।लूलू टीवी चैनल के अनुसार अल-विफ़ाक़ इस्लामिक पार्टी बहरैन और त्याग पत्र दे चुके पार्लियामेंट के सदस्य जवाद फ़ीरोज़ नें अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय से मांग की है कि आले ख़लीफ़ा को मजबूर करें कि वह नागरिकता समाप्त करने के फ़ैसले पर पुनर्विचार करे। जवाद फ़ीरोज़ नें कहा कि आले ख़लीफ़ा नें मानवीय अधिकारों के संगठनों की शंकाओं और चेतावनियों को अनदेखा करते हुए अपनी शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियां जारी रखे हैं और इन्क़ेलाबी नागरिकों की नागरिकता को समाप्त कर रहे हैं। उधर एक और इन्क़ेलाबी लीडर सईद शहाबी नें प्रेस टीवी से बातचीत में कहा कि आज़ादी की समर्थक बेगुनाह जनता के ख़िलाफ़ आले ख़लीफ़ा की हिंसक पॉलीसियां लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश और सऊदी अरब बहरैन में आले ख़लीफ़ा के पतन की राह में रुकावट हैं और जब तक अन्त्राष्ट्रीय समुदाय आले ख़लीफ़ा पर दबाव नहीं डालेगा उस समय तक आले ख़लीफ़ा अपनी हिंसक पॉलीसियों से पीछे नहीं हटेगा।स्पष्ट रहे कि बहरैन की जनता अपने कुचले जा चुके अधिकारों और आले ख़लीफ़ा की हिंसक पॉलीसियों के ख़िलाफ़ विरोध कर रही है।