एक जॉर्डेन के अख़बार नें ख़बर दी है कि सऊदी सरकार के इंटेलीजेंस चीफ़ बंदर बिन सुल्तान नें मूसाद के चीफ़ से ख़ुफ़िया मुलाक़ात की है।वतन न्यूज़ नें प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से लिखा है कि सीरिया के मामले में सक्रिय सऊदी अधिकारी और सऊदी इंटेलीजेंस के प्रमुख बंदर बिन सुल्तान नें जॉर्डेन के अक़बा बंदरगाह के एक होटल में ज़ायोनी मूसाद के प्रमुख तामीर बारदो से ख़ुफ़िया मुलाक़ात की है और यह मामला सऊदी वलीअहद सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ के ग़ुस्से का कारण बन गया है।जबकि सऊदी अरब के वली अहद के ग़ुस्से का कारण यह नहीं है कि बंदर बिन सुल्तान नें ज़ायोनी इंटेलीजेंस एजेंसी मूसाद के प्रमुख से मुलाक़ात क्योंकि बल्कि ग़ुस्से का कारण यह है कि यह मुलाक़ात अरदन के अधिकारियों की उपस्थिति में हुई थी।स्पष्ट रहे कि बंदर बिन सुल्तान ईदुल अज़हा के बाद से अब तक अरदन में हैं और सीरिया की सरकार को नुक़सान पहुँचाने की साज़िशों में लगे हुए हैं।
12 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 480862
एक जॉर्डेन के अख़बार नें ख़बर दी है कि सऊदी सरकार के इंटेलीजेंस चीफ़ बंदर बिन सुल्तान नें मूसाद के चीफ़ से ख़ुफ़िया मुलाक़ात की है।