कुछ रिपोर्टों के अनुसार इस राकेट हमले में हरम की बिल्डिंग को भी नुक़सान पहुँचा है। सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि इन राकेट हमलों में 30 लोगों की मौत हो गई है।दमिश्क़ के आस पास हज़रत ज़ैनब स. के हरम पर आतंकवादियों के एक हमले में पाँच बच्चों सहित बहुत से लोग घायल हो गए हैं।ख़बरों के अनुसार दमिश्क़ में एक राकेट के हज़रत ज़ैनब स. के हरम से टकराने से 10 सीरियन फ़ौजी घायल हो गए हैं, घायलों में से कुछ की हालत चिंता बताई जा रही है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार इस राकेट हमले में हरम की बिल्डिंग को भी नुक़सान पहुँचा है और कुछ अन्य सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि इन राकेट हमलों में 30 लोगों की मौत हो गई है। सीरिया के पुलिस सूत्रों के अनुसार अलक़साअ के बुर्जुल रूस क्षेत्र के आस पास दो राकेटों के टकराने से 7 सीरियन फ़ौजी घायल हो गए हैं जबकि कुछ गाड़ियों और आस पास स्थित बिल्डिंग को नक़सान पहुँचा है।
9 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 479743
कुछ रिपोर्टों के अनुसार इस राकेट हमले में हरम की बिल्डिंग को भी नुक़सान पहुँचा है। सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि इन राकेट हमलों में 30 लोगों की मौत हो गई है।