इराक़ के विभिन्न शहरों में विभिन्न बम धमाकों और फ़ायरिंग की कई घटनाओं में 10 पुलिस कर्मियों समेत 15 लोगों की मौत हो गई जबकि बहुत से लोग घायल हो गए।पुलिस अधिकारियों का कहना था कि इराक़ के उत्तरी प्रदेश दयाला के मेक़दादिया क्षेत्र में आत्मघाती हमलावर नें बारूद से भरा ऑयल टैंकर पुलिस स्टेशन से टकरा दिया जिससे 7 पुलिस कर्मी मारे गए जबकि 11 पुलिसकर्मी घायल भी हुए। धमाके से पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग को भी बहुत नुकसान हुआ है। बग़दाद के उत्तरी प्रदेश सलाहुद्दीन में रोड के किनारे लगाए गए बम से होने वाले धमाके में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि 2 पुलिस कर्मी घायल हो गए और एक पुलिस कर्मी की मौत फ़ायरिंग से हो गई।बग़दाद में पैट्रोलिंग पर तैनात पुलिस कर्मियों को फ़ायरिंग कर के मौत की घाट उतार दिया गया जबकि बग़दाद ही में सड़क के किनारे हुए दो बम धमाकों में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि उत्तरी प्रदेश मूसल में फ़ायरिंग की दो अलग अलग घटनाओं में 2 लोग मारे गए।स्पष्ट रहे कि इराक़ में जारी सांप्रदायिक हिंसा में इस साल अब तक 5500 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि हज़ारों लोग घायल हो चुके हैं।
9 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 479737
इराक़ के विभिन्न शहरों में विभिन्न बम धमाकों और फ़ायरिंग की कई घटनाओं में 10 पुलिस कर्मियों समेत 15 लोगों की मौत हो गई जबकि बहुत से लोग घायल हो गए।