रूस के विदेशमंत्रालय ने एक बयान जारी करके घोषणा की है कि वह सुरक्षा परिषद की ओर से सीरिया पर प्रतिबंध लगाए जाने का यथावत विरोधी है।रूसी विदेशमंत्रालय के बयान में रूसी विदेश सचिव गेनादी गेतिलोफ से संयुक्त राष्ट्र संघ के विभिन्न पदाधिकारियों की हालिया दिनों में होने वाली भेंटों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि इन सभी भेंटों में सीरियाई जनता की मानवीय सहायता, खाद्य सामाग्री की आपूर्ति तथा अशांति में घायल होने वालों को उपचार सेवा जैसी सुविधाओं की आपूर्ति के लिए संयुक्त प्रयास पर बल दिया गया है।बयान में कहा गया है कि जेनेवा में सम्मेलन के दौरान सभी पक्षों ने इस बात पर बल दिया है कि सीरिया में जारी मानवीय संकट की जिम्मेदारी संघर्षरत पक्षों पर है और उनका कर्तव्य है कि सब मिल कर संयुक्त रूप से प्रयास करें।रूसी विदेशमंत्रालय के बयान में कहा गया है कि कुछ देशों की ओर से सीरिया पर एकपक्षीय प्रतिबंध भी इस देश में जारी मानवीय त्रासदी में प्रभावी हैं और इसी लिए इन प्रतिबंधों को समाप्त किया जाना चाहिए।बयान के अंत में इस बात पर बल दिया गया है कि रूस, सुरक्षा परिषद की ओर से सीरिया के विरुद्ध हर प्रकार के प्रतिबंध का विरोध करेगा।
8 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 479708
रूस के विदेशमंत्रालय ने एक बयान जारी करके घोषणा की है कि वह सुरक्षा परिषद की ओर से सीरिया पर प्रतिबंध लगाए जाने का यथावत विरोधी है।