8 नवंबर 2013 - 20:30
गैस पाइप लाइन पर प्रतिबद्ध है, पाकिस्तान।

पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने कहा है कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी देश ईरान के साथ अरबों डॉलर की गैस पाइप लाइन के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों के खतरे ने इस काम को मुश्किल बना दिया है।

पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने कहा है कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी देश  ईरान के साथ अरबों डॉलर की गैस पाइप लाइन के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों के खतरे ने इस काम को मुश्किल बना दिया है।पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से एक वार्ता में कहा कि  पाकिस्तान और ईरान के बीच समझौते के अंतर्गत कुछ दायित्व हैं।शांति पाइप लाइन के नाम से साढ़े सात अरब डॉलर की इस परियोजना में ईरान के दक्षिण में पार्स गैस फील्ड से पाकिस्तान गैस निर्यात की जाएगी लेकिन नब्बे के दशक से आंरभ होने वाली इस परियोजना में निरंतरता से देरी हो रही है।याद रहे ईरान पहले से ही इस परियोजना पर सैकड़ों मिलियन डॉलर खर्च कर चुका है और उसने नौ सौ किलोमीटर की दूरी के बाद पाकिस्तान की सीमा तक गैस पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया है।पाकिस्तान  गैस के अभाव के गंभीर संकट से ग्रस्त होने के बावजूद अपने हिस्से का काम पूरा नहीं कर पा रहा है जिसका मुख्य कारण पुंजी का अभाव है।पाकिस्तान के तेल मंत्री ने ईरान पाकिस्तान गैस पाइप लाइन परियोजना की बाधाओं का उल्लेख, करते हुए कहा कि हम वास्तव में आशा करते हैं कि जल्द ही इस परियोजना पर काम आरंभ हो जाएगी।