विश्वसनीय सूत्रों में ख़बर दी है कि इराक़ की सरकार के ख़िलाफ़ तख़्तापलट की कोशिश करने पर इराक़ के विदेश मंत्रालय के 35 अधिकारियों को गिरफ़्तार किया गया है।इराक़ की इस्लामिक सुप्रीम काउंसिल के मीडिया सेल की रिपोर्ट के अनुसार विश्वसनीय सूत्रों नें बताया है कि इराक़ के विदेश मंत्रालय में आतंकवाद के ख़िलाफ़ अभियान की स्पेशल फ़ोर्स नें हाल ही में देश के विदेश मंत्रालय के 35 अधिकारियों को इराक़ के प्रधानमंत्री नूरी अल मालिकी की सरकार के ख़िलाफ़ तख़्तापलट करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि गिरफ़्तार होने वाले लोगों पर विभिन्न राजनीतिक संगठनों के साथ ख़ुफ़िया सम्बंधों, जाली पहचान पत्र बनाने और प्रतिबंधित बअस पार्टी से सम्बंध रखने का आरोप है और इन लोगों से पूछताछ का सिलसिला जारी है।दूसरी तरफ़ इराक़ के अल अंबार के केन्द्र रमादी शहर के आएया नामी क्षेत्र में इराक़ की फ़ौज के एक केन्द्र के पास आज एक कार बम धमाका हुआ जिसमें तीन इराक़ी फ़ौजियों की मौत हो गई और पाँच फ़ौजी गंभीर रूप से घायल हो गए।
5 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 478933
विश्वसनीय सूत्रों में ख़बर दी है कि इराक़ की सरकार के ख़िलाफ़ तख़्तापलट की कोशिश करने पर इराक़ के विदेश मंत्रालय के 35 अधिकारियों को गिरफ़्तार किया गया है।