दमिश्क़ ने सीरिया के बारे में अमरीकी विदेशमंत्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए इस आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताया है। सीरिया के विदेशमंत्रालय ने एक बयान जारी करके देश के बारे में अमरीकी विदेशमंत्री के हालिया बयान को सीरिया के आंतरिक मामलों में खुला हस्तक्षेप बताया। सीरिया के विदेशमंत्रालय के बयान में कहा गया है कि मिस्र की राजधानी क़ाहिरा में जान केरी की ओर से दिया गया बयान उसके आंतरिक मामलों में खुला हस्तक्षेप है। इस बयान में कहा गया है कि अमरीकी विदेशमंत्री को यह समझ लेना चाहिए कि अपने नेता के चयन के बारे में केवल सीरिया की जनता को अधिकार प्राप्त है और उसे किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं है। ज्ञात रहे कि अमरीकी विदेशमंत्री जान केरी ने रविवार को मिस्र की राजधानी क़ाहिरा में अपने मिस्री समकक्ष के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि अब एसा नहीं लगता कि बश्शार असद अगले चरण में सीरिया के संचालन में भूमिका निभा सकें।
2 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 478045
दमिश्क़ ने सीरिया के बारे में अमरीकी विदेशमंत्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए इस आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताया है।