1 नवंबर 2013 - 20:30
बहरैन के गृह मंत्रालय ने अलवेफ़ाक़ के अध्यक्ष को पूछताछ के लिये हाजिर होने का आदेश दिया।

बहरैन के गृह मंत्रालय ने इस देश के सबसे बड़े राजनैतिक धड़े अलवेफ़ाक़ के अध्यक्ष शैख़ अली सलमान को पूछताछ के लिए सम्मन भेजा है।

बहरैन के गृह मंत्रालय ने इस देश के सबसे बड़े राजनैतिक धड़े अलवेफ़ाक़ के अध्यक्ष शैख़ अली सलमान को पूछताछ के लिए सम्मन भेजा है।  
प्रेस टीवी के अनुसार बहरैन के गृह मंत्रालय के भीतरी सूत्रों ने इस सम्मन की सूचना दी किन्तु इसे भेजे जाने का कोई कारण नहीं बताया। शनिवार को अलवेफ़ाक़ नेश्नल इस्लामी सोसायटी ने भी इस सम्मन की पुष्टि करते हुए अपने बयान में कहा कि यह राजनैतिक ब्लैमेलिंग का भाग और प्रजातंत्र की मांग करने वाले शांतिपूर्ण विपक्ष से प्रतिशोध लेने के लिए है।
बहरैन में गृह मंत्रालय ने यह सम्मन ऐसी स्थिति में भेजा है जब बुधवार को बहरैनी सुरक्षा बलों ने अलवेफ़ाक़ धड़े की ओर से क्रांति संग्रहालय के नाम से आयोजित प्रदर्शनी पर धावा बोलकर उसे बंद करा दिया।
अलवेफ़ाक़ धड़ा संयुक्त राष्ट्र संघ में इस प्रदर्शनी पर आले ख़लीफ़ा शासन की ओर से मारे गए छापे के ख़िलाफ़ शिकायत करने की योजना बना रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का आले ख़लीफ़ा शासन की ओर से किए जा रहे दमन से पर्दा उठाना था। ज्ञात रहे बहरैन में आले ख़लीफ़ा परिवार इस देश की सत्ता पर 1783 से शासन कर रहा है। इस देश में मध्य फ़रवरी 2011 से जनक्रान्ति जारी है।