सीरिया में विदेश समर्थित मिलिटेंट्स के ख़िलाफ़ जारी लड़ाई में सीरियाई सेना को देश के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिल रही है।
प्रेस टीवी के अनुसार शनिवार को सीरियाई सैनिकों ने राजधानी दमिश्क़ के 101 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित सादाद क़स्बे के दो क्षेत्रों पर मिलिटेंट्स के साथ भीषण झड़प के बाद पूरा नियंत्रण स्थापित कर लिया।
सीरियाई सैनिकों ने इसी प्रकार इदलिब के एक गांव में मिलिटेंट्स को भारी क्षति पहुंचायी और इसी प्रकार सीरियाई सैनिकों ने मिलिटेंट्स के कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया तथा मिलिटेंट्स के बहुत से हथियारों और युद्ध सामग्री को अपने नियंत्रण मे ले लिया।
हसाका में भी सीरियाई सैनिकों का मिलिटेंट्स के सफ़ाए के लिए अभियान जारी है।
दूसरी ओर दमिश्क के जर्माना क्षेत्र के आवासीय इलाक़े पर आतंकवादियों द्वारा फ़ायर किए गए मोर्टर गोलों से कई नागरिक घायल हो गए।