ईरान और गुट पांच धन एक के विशेषज्ञों के मध्य वार्ता का क्रम आज से वियना में आरंभ हो गया है।वार्ता में ईरान और सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्यों और जर्मनी पर आधारित गुट पांच धन एक के परमाणु, वैज्ञानिक व आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। बैठक में परमाणु मामले के तकनीकी आयामों के अतिरिक्त प्रतिबंधों के विषय की भी समीक्षा की जा रही है। ईरान और गुट पांच धन एक क मध्य पंद्रह और सोलह अक्तूबर को जेनेवा में होने वाली वार्ता में इस बात पर सहमति बनी थी कि दोनों पक्षों के मध्य अगली वार्ता से पहले विशेषज्ञों के स्तर की वार्ता होगी। ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य वार्ता सात और आठ नवंबर को जेनेवा में वार्ता होने वाली है। विदेशमंत्रालय में आर्थिक व अंतर्राष्ट्रीय मामलों के सचिव हमीद बईदी नेजाद ईरानी विशेषज्ञों की सात सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
29 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 476957
वार्ता में ईरान और सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्यों और जर्मनी पर आधारित गुट पांच धन एक के परमाणु, वैज्ञानिक व आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं