अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान की पार्लियामेंट में हिज़्बुल्लाह के प्रतिनिधि नें क्षेत्र के देशों को देश के विरूद्ध की जाने वाली साज़िशों के सिलसिले में चेतावनी दी है।इरना की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान की पार्लियामेंट में हिज़बुल्लाह के प्रतिनिधि हसन फ़ज़लुल्लाह नें आज लेबनान के दक्षिण में एक कार्यक्रम में सीरिया के ख़िलाफ़ चल रही साज़िशों के मुक़ाबले में सीरिया की जनता सरकार की स्थिरता की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि सीरिया में हार का मज़ा चखने वाले आतंकवादी और उनके संरक्षक देश अब अपनी हार का बदला लेबनान और सके आस पास के देशों से लेने की कोशिशें कर रहे हैं।हसन फ़ज़लुल्लाह नें सीरिया में दुश्मनों की क़दम क़दम पर हुई असफलताओं की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि दुश्मनों नें सीरिया में सफलता के लिये अपनी पूरी कोशिशें की लेकिन उन्हें बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। हिज़बुल्लाह के इस सदस्य नें लेबनान में शांति व एकता की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए कहा कि कुछ अराजक तत्व लेबनान में संयुक्त राष्ट्रीय सरकार की स्थापना में के रास्ते में रोड़ा अटकाना चाह रहे हैं।
29 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 476954
लेबनान की पार्लियामेंट में हिज़्बुल्लाह के प्रतिनिधि नें क्षेत्र के देशों को देश के विरूद्ध की जाने वाली साज़िशों के सिलसिले में चेतावनी दी है.....