28 अक्टूबर 2013 - 20:30
हिज़बुल्लाह लेबनान एक स्ट्रॉटेजिक आवश्यकता।

हिज़बुल्लाह लेबनान की कार्यकारिणी के उप प्रमुख हिज़बुल्लाह को ज़ायोनी राष्ट्र की साज़िशों का मुक़ाबला करने के लिये एक स्ट्रॉटेजिक आवश्यकता बताया है।

हिज़बुल्लाह लेबनान की कार्यकारिणी के उप प्रमुख हिज़बुल्लाह को ज़ायोनी राष्ट्र की साज़िशों का मुक़ाबला करने के लिये एक स्ट्रॉटेजिक आवश्यकता बताया है।अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार शेख़ नबील क़ावूक़ नें आज एक बयान में कहा कि कहा कि हिज़बुल्लाह ज़ायोनी राष्ट्र के अत्याचारों के मुक़ाबले में लेबनान का बचाव करने के लिये एक स्ट्रॉटेजिक राष्ट्रीय आवश्यकता है और जो लोग सरकार से हिज़बुल्लाह को हटाना चाहते हैं वह ज़ायोनी राष्ट्र के फ़ायदों के लिये काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियों नें 2005 से हिज़बुल्लाह को कमज़ोर करने के लिये साम्प्रदायिक कार्यवाहियाँ और मीडिया वार शुरू कर रखा है लेकिन हिज़बुल्लाह नें लेबनान की राष्ट्रीय स्थिरता और आपसी एकता के लिये विरोधियों के क़दमों पर सकारात्मक रवय्या अपना रखा है। सईद हरीरी के चौदह मार्च नाम के राजनीतिक संगठन नें सऊदी अरब और क़तर के इशारे पर सरकार में हिज़बुल्लाह के शामिल होने का विरोध किया है।