28 अक्टूबर 2013 - 20:30
अमरीकी काँग्रेस के सामने अमरीकी जनता का प्रदर्शन।

अमरीका की राजधानी वाशिंगटन में हज़ारों अमरीकी नागरिकों नें अमरीकी काँग्रेस के सामने अमरीकी नागरिकों और विभिन्न देशों की जासूसी बंद करने के सिलसिले में विरोध प्रदर्शन किया।

अमरीका की राजधानी वाशिंगटन में हज़ारों अमरीकी नागरिकों नें अमरीकी काँग्रेस के सामने अमरीकी नागरिकों और विभिन्न देशों की जासूसी बंद करने के सिलसिले में विरोध प्रदर्शन किया।अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार अमरीका की राष्ट्रीय सिक्योरिटी एजेंसी की तरफ़ से अमरीकी नागरिकों और दुनिया के विभिन्न देशों के लीडरों के फ़ोन टेपिंग की ख़बरे सामने आने के बाद अमरीकी जनता नें अमरीकी काँग्रेस के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए मांग की है कि अमरीकी सरकार तुरंत जासूसी का सिलसिला बंद करे। अमरीकी सरकार के इस क़दम की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आलोचना का सिलसिला जारी है और जर्मन चांस्लर नें अमरीका के इस क़दम को अविश्वास का सूचक बताया।