26 अक्टूबर 2013 - 20:30
बीस चरमपंथी संगठनों ने जेनेवा सम्मेलन को ख़ारिज किया

सीरिया में बश्शार असद सरकार के विरुद्ध युद्धरत बीस से अधिक चरमपंथी संगठनों ने जिन्हें बाहरी देशों का समर्थन प्राप्त है, जेनेवा-2 सम्मेलन में भाग लेने से इंकार कर दिया है।

सीरिया में बश्शार असद सरकार के विरुद्ध युद्धरत बीस से अधिक चरमपंथी संगठनों ने जिन्हें बाहरी देशों का समर्थन प्राप्त है, जेनेवा-2 सम्मेलन में भाग लेने से इंकार कर दिया है।चरमपंथी संगठनों ने कहा कि जेनेवा-2 सम्मेलन हमारे लोगों की पसंद नहीं हो सकता। बीस से अधिक संगठनों ने एक बयान में कहा है कि जो भी सम्मेलन में भाग लेगा उसे हमारी अदालतों के सामने जवाब देना होगा।यह बयान एसे समय जारी हुआ है जब सीरिया में सरकार के विरुद्ध लड़ने वाले संगठनों के बीच आपसी विवाद अपने चरम बिंदु पर पहुंच चुका है और सीरिया की जनता तथा उसके समर्थक देश सीरिया में शांति देखना चाहते हैं।