युरोपीय संघ में विदेश नीतियों की निदेशिका कैथरीन एश्टोन ने कहा है कि संयुक्त बिन्दुओं तक पहुंचने तक ईरान के साथ परमाणु वार्ता जारी रहेगी।उन्होंने वाशिंग्टन में अपने एक भाषण में ईरान पर परमाणु मामले पर पश्चिम और तेहरान के मध्य वार्ता के बारे में कहा कि इस विषय के कूटनैतिक समाधान तक पहुंचने के लिए ईरान के साथ परमाणु वार्ता जारी रखना आवश्यक है।कैथरीन एश्टोन ने इस बात पर बल देते हुए कि गुट पांच धन एक, ईरान के परमाणु मामले के कूटनैतिक समाधान का भरसक प्रयास करेगा, कहा कि दोनों पक्षों को दिवपक्षीय विश्वास बहाली और पूरी तैयारी के साथ इस मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी और विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ की ओर से परमाणु मामले के यथाशीघ्र समाधान के संबंधित बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि परिस्थितियों में बदलाव के लिए तकनीकी कार्यवाही की जानी चाहिए और तकनीकी कार्यवाही के लिए समय की आवश्यकता होती है। युरोपीय संघ में विदेश मामलों की ज़िम्मेदार कैथरीन एश्टोन ने कहा कि ईरान वार्ता के नये चरण में पूरी गंभीरता के साथ भाग ले रहा है। उन्होंने अपने इस भाषण में सीरिया संकट का उल्लेख करते हुए जेनेवा-२ सम्मेलन के आयोजन और ईरान के उसमें भाग लेने के विषय की ओर संकेत किया और कहा कि सीरिया के संदर्भ में राजनीतिक प्रक्रिया आवश्यक है और हम सब को सीरिया में भयानक परिस्थितियों को बदलने का प्रयास करना चाहिए।
26 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 476052
युरोपीय संघ में विदेश नीतियों की निदेशिका कैथरीन एश्टोन ने कहा है कि संयुक्त बिन्दुओं तक पहुंचने तक ईरान के साथ परमाणु वार्ता जारी रहेगी