मिस्र के एक शिया आलिमे दीन नें देश के उच्च पदाधिकारियों को ख़त लिखकर उनका ध्यान इस बात की तरफ़ आकर्षित किया है कि इस देश के तकफ़ीरी वहाबियों नें शिया मुसलमानों की 90 महत्वपूर्ण हस्तियों के नामों पर आधारित एक लिस्ट तैयार की है जिन्हें वह अपनी दरिंदगी का शिकार बनाना चाहते हैं।मिस्र के बुज़ुर्ग शिया आलिमे दीन नें देश के गृह मंत्री को अपने ख़त में लिखा है कि वर्तमान दिनों में वहाबी टोले नें एक बार फिर अहलेबैत अ. के मानने वालों को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाने के लिये धमकी दी है।महमूद जाबिर नें अपने ख़त में लिखा है कि तकफ़ीरी वहाबियों नें शिया मुसलमानों को चेतावनी दी थी कि अगर शिया ईदे ग़दीर के दिन ख़ुशी मनाएंगे तो वह उनके ख़ून की नदियां बहा देगें।उन्होंने मिस्र के वहाबियों की धमकियों को इस तरह लिखा कि उन्होंने कहा कि हमनें जो कहा है उसे कर दिखाएंगे जैसा कि हमनें अलअज़रा में चर्च को बम से उड़ा दिया।इस शिया आलिमे दीन नें ज़ोर देकर कहा कि यह वही लोग हैं जिन्होंने मोहम्मद हसन शुहाता को बहुत ही क्रूरता के साथ शहीद कर दिया।जाबिर नें वहाबियों के शिया विरोधी क़दमों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि हमारे पास पुख़्ता रिपोर्टें हैं कि इस देश के सलफ़ी वहाबी शियों को ख़त्म करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने ख़त के आख़िर में लिखा कि देश के वहाबियों नें मिस्र के 90 महत्वपूर्ण शियों की लिस्ट बनाई है जिन्हें वह दरिंदगी के साथ मारना चाहते हैं।
25 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 475763
मिस्र के एक शिया आलिमे दीन नें देश के उच्च पदाधिकारियों को ख़त लिखकर उनका ध्यान इस बात की तरफ़ आकर्षित किया है कि इस देश के तकफ़ीरी वहाबियों नें शिया मुसलमानों की 90 महत्वपूर्ण हस्तियों के नामों पर आधारित एक लिस्ट तैयार की है जिन्हें वह अपनी दरिंदगी का शिकार बनाना चाहते हैं।