ब्रिटेन के अख़बार गार्डेन नें ख़बर दी है कि अमरीका 35 अन्तर्राष्ट्रीय लीडरों के फ़ोन टेप करता रहा है जिनमें जरमन चांस्लर और फ़्रांस के राष्ट्रपति ओलांद भी सम्मिलित हैं और इस तरह अमरीका नें पूरी दुनिया में अविश्वास का बीज बो दिया है।जरमन चांस्लर ने कहा है कि अमरीका नें दुनिया में अविश्वास का बीज बो दिया है और अब सहयोग में बहुत कठिनाई हो जाएगी। ब्रिटेन के अख़बार गार्डेन के अनुसार सी. आई. ए. के पूर्व प्रमुख एडोर्ड स्नोडन के लीक हुए दस्तावेज़ों में अमरीकी नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी की तरफ़ से 35 अन्तर्राष्ट्रीय लीडरों के फ़ोन टेपिंग की ख़बर नें पूरी दुनिया में हलचल पैदा कर दी है। ख़ुफ़िया दस्तावेज़ों के अनुसार अमरीका नें कई महत्वपूर्ण लोगों के फ़ोन टेप किये जिनमें जरमन चांस्लर एंजेला मरकेल, राष्ट्रपति ओलांद और मैक्सिको के राष्ट्रपति समेत कई महत्वपूर्ण हस्तियां शामिल हैं। इस स्थिति पर यूरोपीय यूनियन के सम्मेलन में अमरीका के रोल पर सवाल उठाए गए और नाराज़गी का इज़हार किया गया। एंजेला मरकल का कहना है कि अगर एक बार अविश्वास का बीज बो दिया जाए तो इंटेलीजेंस सहयोग कठिन हो जाता है और विश्वास की बहाली के लिये अमरीका को ज़रूरी क़दम उठाने होगें।
25 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 475762
ब्रिटेन के अख़बार गार्डेन नें ख़बर दी है कि अमरीका 35 अन्तर्राष्ट्रीय लीडरों के फ़ोन टेप करता रहा है जिनमें जरमन चांस्लर और फ़्रांस के राष्ट्रपति ओलांद भी सम्मिलित हैं और इस तरह अमरीका नें पूरी दुनिया में अविश्वास का बीज बो दिया है