सऊदी अरब नें सीरिया के ख़िलाफ़ अपनी विरोधी पॉलीसियां जारी रखते हुए सीरिया के टीवी चैनलों के ख़िलाफ़ पैरासाईट भेजना शुरू कर दिया है।सीरिया के टीवी के अनुसार आले सऊद को मीडिया वार में हार का सामना करने के बाद उसनें सीरिया के टीवी चैनलों के ख़िलाफ़ पैरासाईट भेजना शुरू कर दिया है और सीरिया के चैनलों के नाम से जाली चैनल बनाकर प्रोपेगंडा कर रहा है। अरब प्रेस वेबसाइट नें पुख़्ता सुबूतों के साथ ख़बर दी है कि सऊदी अरब के चीफ़ ऑफ़ आरमी स्टाफ़ हुसैन बिन अब्दुल्लाह क़बील नें संचार मंत्री से कहा है कि अरब सेट के माध्यम से सीरिया के चैनलों पर पैरासाईट भेजें जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सीरिया के चैनलों की तरह के डुप्लीकेट चैनल बनाकर बश्शारुल असद की सरकार के ख़िलाफ़ मीडिया वार में तेज़ी लाई जाए। स्पष्ट रहे कि सीरिया के ख़िलाफ़ सऊदी अरब की इस तरह की साज़िशें कोई नई बात नहीं हैं, उसे पहले भी सऊदी अरब और क़तर नें सीरिया के चैनलों को नाईल सेट से हटाने की कोशिश की थी जबकि सऊदी एजेण्ट सीरिया के अन्दर मीडिया के लोगों को निशाना बना रहे थे।
25 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 475760
सऊदी अरब नें सीरिया के ख़िलाफ़ अपनी विरोधी पॉलीसियां जारी रखते हुए सीरिया के टीवी चैनलों के ख़िलाफ़ पैरासाईट भेजना शुरू कर दिया है।