25 अक्टूबर 2013 - 20:30
अमरीका नें तुर्की को जासूसी ड्रोन विमानों की आपूर्ति रद्द की।

तुर्की की तरफ़ से कुछ इस्राईली जासूसों के नाम उजागर करने की ख़बरों के बाद वाशिंगटन नें तुर्की को जासूसी ड्रोन विमानों को आपूर्ति रोक दी है

मेह्र न्यूज़ एजेंसी ने ख़बर दी है कि अमरीका नें तुर्की को बिना पाईलेट के 10 जासूसी ड्रोन विमानों की आपूर्ति रद्द कर दी है।तुर्की की तरफ़ से कुछ इस्राईली जासूसों के नाम उजागर करने की ख़बरों के बाद वाशिंगटन नें तुर्की को जासूसी ड्रोन विमानों को आपूर्ति रोक दी है। उक्त सूत्रों नें अमरीका के इस क़दम को तुर्की और अमरीका के दिव्पक्षीय सम्बधों में दूरी का सूचक बताया है क्योंकि तुर्की पिछले कुछ महीनों में ईरान और हमास के पास आया है। सूत्रों नें ख़बर दी थी कि तुर्की इस्राईल के साथ संयुक्त ख़ुफ़िया कार्यवाहियों को तुर्की की ज़मीन पर समाप्त करना चाहता है और तुर्की नें इस सिलसिले में इस्राईल के कुछ जासूसों के नाम उजागर किये थे जबकि इस्राईल नें इन ख़बरों का खंडन किया है।