22 अक्टूबर 2013 - 20:30
लेबनान के टुकड़े करने की ख़तरनाक साज़िश।

हिज़बुल्लाह लेबनान में दीनी काउंसिल के प्रमुख नें ज़ायोनी सरकार के हितों के दायरे में, क्षेत्र के देशों के हिस्से करने लिये दुश्मनों की साज़िशों के हवाले से चेतावनी दी है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार हिज़बुल्लाह लेबनान में दीनी काउंसिल के प्रमुख नें ज़ायोनी सरकार के हितों के दायरे में, क्षेत्र के देशों के हिस्से करने लिये दुश्मनों की साज़िशों के हवाले से चेतावनी दी है।इरना की रिपोर्ट के अनुसार शेख़ मोहम्मद यज़बक नें आज लेबनान के पूरब में आयोजित एक प्रोग्राम में क्षेत्र में मतभेद फैलाने के लिये दुश्मनों के लक्ष्यों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि मध्य पूर्व के क्षेत्र में जो कुछ हो रहा है उसका अधिकतर सम्बंध ज़ायोनी सरकार के हितों व उसकी सुरक्षा से है।शेख़ मोहम्मद यज़बक नें सीरिया के संकट के बारे में कहा कि सीरिया के संकट को समाप्त करने का एक मात्र रास्ता सीरिया के संगठनों के बीच बातचीत है और हिंसा व बर्बरता के माध्यम से सीरिया के संकट को समाप्त नहीं किया जा सकता।