इराक़ के गृह मंत्रालय नें कहा है कि इराक़ी सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ नें पाँच आतंकवादियों को मारने के साथ साथ 150 आतंकवादियों को गिरप़्तार कर लिया है।इराक़ के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सअद मअन नें आतंकवादियों की आपराधिक कार्यवाहियों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ नें विभिन्न क्षेत्रों में पाँच आतंकवादियों को मार गिराया और 150 आतंकवादियों को गिरफ़्तार कर लिया है। उधर इराक़ की फ़ौज नें बग़दाद के दक्षिण में स्थित अलबया क्षेत्र में आतंकवादियों का एक बहुत बड़ा गोदाम पकड़ा है। सूचनाओं के अनुसार सेहराए अलअंबार में अस्थिरता में वृद्धि होने के बाद इराक़ नें सीरिया के साथ मिले सीमाई क्षेत्र पर एमरजेंसी लगा दी है। सपष्ट रहे कि इराक़ी अधिकारियों का कहना है कि उनके देश में जारी आतंकवाद में सऊदी अरब, क़तर और तुर्की का हाथ है।
22 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 475046
इराक़ के गृह मंत्रालय नें कहा है कि इराक़ी सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ नें पाँच आतंकवादियों को मारने के साथ साथ 150 आतंकवादियों को गिरप़्तार कर लिया है