इराक़ में हुए विस्फोट में सौ से अधिक लोग हताहत व घायल हुए हैं।
अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार बग़दाद के एक दक्षिणी क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 55 हो गई जबकि 45 लोग घायल हुए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आत्मघाती आक्रमणकर्ता ने बग़दाद के हैई अलआमिल क्षेत्र के एक होटल में स्वयं को विस्फोट से उड़ा लिया जिसके परिणाम स्वरूप अब तक कम से कम 55 लोग मारे गए हैं। इससे पहले अलअम्बार के क्षेत्र में भी पांच अलग-अलग विस्फोट हुए थे जिनमें कम से कम 26 लोगों के मारे जाने की सूचना है। इराकी अधिकारियों विशेषकर प्रधानमंत्री नूरी मालेकी तथा इराक़ी संचार माध्यमों का कहना है कि इन विस्फोटों और विध्वंसक कार्यवाहियों के पीछे अमरीका, क़तर और सऊदी अरब का हाथ है। (