अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान में उच्च सुरक्षा अधिकारी जनरल अब्बास इब्राहीम नें सीरिया में आतंकवादियों के हाथों लेबनान के किडनैप किये गए 9 ज़ाएरीन की रिहाई के बाद सीरिया के राष्ट्रपति बश्शारुल असद की प्रशंसा की है।लेबनानी तीर्थ यात्रियों को तुर्की के समर्थक आतंकवादियों नें हलब से किडनैप किया था। इब्राहीम नें तुर्की की सरकार के सहयोग पर भी शुक्रिया अदा किया, सीरिया में आतंकवादियों से सम्बंधित अल शुमाल यूनिट नें लेबनान के 9 तीर्थ यात्रियों को किडनैप कर लिया था जिसके बदले में सीरिया के एक संगठन नें तुर्की के दो पाईलेटों को किडनैप कर लिया था। 9 लेबनानियों की आज़ादी के बाद लेबनान नें तुर्की के दोनों पाईलेटों को भी कल रात रिहा कर दिया।
20 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 474437
लेबनान में उच्च सुरक्षा अधिकारी जनरल अब्बास इब्राहीम नें सीरिया में आतंकवादियों के हाथों लेबनान के किडनैप किये गए 9 ज़ाएरीन की रिहाई के बाद सीरिया के राष्ट्रपति बश्शारुल असद की प्रशंसा की है।