20 अक्टूबर 2013 - 20:30
क्षेत्र में हिज़बुल्लाह की भूमिका किसी से छिपी नही।

लेबनान की पार्लियामेंट में हिज़बुल्लाह लेबनान के समर्थक धड़े के एक सदस्य का कहना है कि क्षेत्र में हिज़बुल्लाह की भूमिका से नज़रे हटाईं नहीं जा सकती हैं।

लेबनान की पार्लियामेंट में हिज़बुल्लाह लेबनान के समर्थक धड़े के एक सदस्य का कहना है कि क्षेत्र में हिज़बुल्लाह की भूमिका से नज़रे हटाईं नहीं जा सकती हैं।अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार अली फ़य्याज़ नें हिज़बुल्लाह को कमज़ोर करने के लिये दुश्मनों की साज़िशों की तरफ़ इसारा करते हुए कहा कि हिज़बुल्लाह को कमज़ोर करने या उस पर उंगलियाँ उठाना इस बात को मानना है कि हिज़बुल्लाह क्षेत्र में क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण से प्रभाव रखता है।उन्होंने कहा कि हिज़बुल्लाह नें हमेशा से लेबनान का समर्थन करते हुए क्षेत्र में अपने प्रभाव का प्रयोग किया है और हिज़बुल्लाह बातचीत, आपसी तालमेल और लेबनान में सुख और शांति पर विश्वास रखता है।