ईरान की इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के कमांडर ने कहा है कि अमेरिका ईरान पर आक्रमण करने का दुस्साहस नहीं कर सकता। मेजर जनरल मोहम्मद अली जाफरी ने ईरान के पवित्र नगर मशहद में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में कहा कि इस समय अमेरिका ज़बान से भी ईरान को डराने का साहस नहीं कर सकता क्योंकि ईरान शहीदों के खून की विभूति और इस्लाम को आधार बनाकर आध्यात्म की शक्ति में परिवर्तित हो गया है और वह विश्व की भौतिकवादी शक्तियों के मुकाबले में डटा हुआ है। सिपाहे पासदारान के कमांडर ने इसी प्रकार स्पष्ट किया कि इस वर्ष आतंकवादी गुट और वर्चस्ववादी शक्तियों के पिठ्ठू ईरान के दक्षिण पूर्व में कई विध्वसंक कार्यवाहियां करना चाहते थे परंतु पासदारान के सैनिकों के प्रयास से उनके षडयंत्रों पर पानी फिर गया।
19 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 474120
ईरान की इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के कमांडर ने कहा है कि अमेरिका ईरान पर आक्रमण करने का दुस्साहस नहीं कर सकता