इस्लामी गणतंत्र ईरान की प्रवक्ता ने जायोनियों द्वारा मुसलमानों के पहले क़िबले मस्जिदुल अक्सा के अनादर की भर्त्सना की है। मरज़िया अफख़म ने कहा है कि जायोनियों द्वारा मस्जिदुल अक्सा को शहीद करके इस पवित्र स्थान पर झूठे उपासना स्थल को निर्माण हेतु कार्यवाही निंदनीय है। उन्होंने बल देकर कहा कि विश्व समुदाय की ओर से जायोनियों की इस अपमानजनक कार्यवाही की भर्त्सना की जानी चाहिये। साथ ही उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन में इस मस्जिद की सुरक्षा के लिए विश्व समुदाय की ओर से उचित कार्यवाही किये जाने की आवश्यकता है। लेबनानी टीवी चैनल अलमयादीन ने घोषणा की है कि जायोनी मस्जिदुल अक्सा को दो भागों एक मुसलमानों और दूसरे यहूदियों के लिए बांटना चाहते हैं ताकि यहूदियों से विशेष भाग में एक यहूदी उपासना स्थल का निर्माण किया जा सके। यद्यपि मस्जिदुल अक्सा को शहीद करने हेतु जायोनियों का यह पहला षडयंत्र नहीं है परंतु यह पहली बार है जब जायोनी मस्जिदुल अक्सा को दो भागों में विभाजित करने की चेष्टा में हैं ताकि वहां पर यहूदी उपासना स्थल का निर्माण कर सकें।
19 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 474118
इस्लामी गणतंत्र ईरान की प्रवक्ता ने जायोनियों द्वारा मुसलमानों के पहले क़िबले मस्जिदुल अक्सा के अनादर की भर्त्सना की है। मरज़िया अफख़म ने कहा है कि जायोनियों द्वारा मस्जिदुल अक्सा को शहीद करके इस पवित्र स्थान पर झूठे उपासना स्थल को निर्माण हेतु कार्यवाही निंदनीय है