रूस ने सऊदी अरब की तरफ़ से सुरक्षा परिषद की सदस्यता स्वीकार न करने के निर्णय की कड़ी आलोचना की है।
रूस के विदेश मंत्रालय नें सऊदी अरब के इस निर्णय पर कि सुरक्षा परिषद ने सीरिया के बारे में लापरवाही की है इसलिये सुरक्षा परिषद की सदस्यता स्वीकार नहीं करेगा, आश्चर्य प्रकट करते हुए इस निर्णय की कड़ी आलोचना की है।रूस के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि मॉस्को इस अप्रत्याशित निर्णय पर हैरान है और सऊदी अरब की तरफ़ से सीरिया के हवाले से सुरक्षा परिषद पर आलोचना अविश्वसनीय है।याद रहे कि सऊदी अरब का दावा है कि सुरक्षा परिषद सीरिया का युद्ध समाप्त कराने में असफल रही है और संयुक्त राष्ट्र का यह संगठन अपनी ज़िम्मेदारी निभाने में सफल नहीं हो सका है।