मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें सी बी एस के हवाले से ख़बर दी है कि व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जी कारनी नें जेनेवा में ग्रुप 5+1 की वार्ता के दौरान परमाणु मामले को हल करने के विषय में ईरान की तरफ़ से पेश की गई सलाह को बहुत ठोस और लाभकारी बताया है। कारनी नें कहा कि एक रात में सभी मुद्दे हल नहीं किये जा सकते और नाहि किसी को इसकी उम्मीद है। अमरीकी व्हाइट हाउस के प्रवक्ता नें कहा कि ईरान की सलाह ताज़ा, ठोस और बहुत ही लाभकारी है। ईरानी सुझाव को सभी पक्षों नें परमाणु कार्यक्रम के मामले को हल करने तक लीक न करने पर सहमति जताई है।
16 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 473252
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जी कारनी नें जेनेवा में ग्रुप 5+1 की वार्ता के दौरान परमाणु मामले को हल करने के विषय में ईरान की तरफ़ से पेश की गई सलाह को बहुत ठोस और लाभकारी बताया है।