मेह्र न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीनी संगठन हमास के राजनीतिक विभाग के उप प्रमुख मूसी अबू मरज़ूक़ नें अलमयादीन के साथ बातचीत करते हुए कहा कि हमास के राजनीतिक विभाग के प्रमुख ख़ालिद मशअल नें सीरियन सरकार के विरोधियों का झंडा ऊँचा कर के ग़लती की है और सीरिया की सरकार के विरोधियों का समर्थन कर के ऐतिहासिक ग़लती की है। उन्होंने कहा कि हमास का सीरिया की सरकार के विरोधियों के साथ कोई सीधा सम्बंध नहीं है और हमास के लीडरों नें कभी भी सीरिया की सरकार के विरोधियों के साथ मुलाक़ात और बातचीत नहीं की है। मरजूक़ नें कहा कि हमास नें मिस्र में भी कोई हस्तक्षेप नहीं किया है। स्पष्ट रहे कि सऊदी अरब के समर्थक सलफ़ी वहाबी तकफ़ीरियों नें इस्राईल के विरोधी धड़ों को आपस में लड़ाकर सीरिया में गृह युद्ध फैलाकर इस्राईल और अमरीका की बहुत बड़ी सेवा की है। सलफ़ी वहाबी आतंकवादी नेटवर्क इस्लाम के नाम पर अमरीका और इस्राईल की सेवा कर रहा है और इस सेवा में उन्हें सऊदी अरब, क़तर और तुर्की की भी सहायता प्राप्त है। सलफ़ी वहाबी तकफ़ीरी नेटवर्क इस समय लगभग सभी इस्लामी देशों में फैला हुआ है यह संगठन अलक़ायदा, तालेबान पाकिस्तान व तालेबान अफ़ग़ानिस्तान, अन्नुसरा और दाएश आतंकवादी संगठनों के नाम से इस्लामी देशों में आतंकवादी कार्यवाईयों में लिप्त है। पाकिस्तान में तालेबान की देखरेख में कई आतंकवादी संगटन सक्रिय हैं जिन्हें वहाबी मदरसों से आर्थिक और मानवीय सहायता दी जा रही है।
15 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 472986
फ़िलिस्तीनी संगठन हमास के राजनीतिक विभाग के उप प्रमुख मूसी अबू मरज़ूक़ नें अलमयादीन के साथ बातचीत करते हुए कहा कि हमास के राजनीतिक विभाग के प्रमुख ख़ालिद मशअल नें सीरियन सरकार के विरोधियों का झंडा ऊँचा कर के ग़लती की है