15 अक्टूबर 2013 - 20:30
जवाद ज़रीफ़ और कैथरीन एश्टोन की मुलाक़ात

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ और यूरोपीय यूनियन की विदेश नीति की प्रमुख कैथ्रीन एश्टोन नें विभिन्न मुद्दों, मुख्य रूप से ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ और यूरोपीय यूनियन की विदेश नीति की प्रमुख कैथ्रीन एश्टोन नें विभिन्न मुद्दों, मुख्य रूप से ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की। अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ और यूरोपीय यूनियन की विदेश नीति की प्रमुख कैथ्रीन एश्टोन नें विभिन्न मुद्दों, मुख्य रूप से ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की। अभी तक होने वाली बातचीत का विवरण सामने नहीं आया है लेकिन दूतावासिक सूत्रों का कहना है कि, होने वाली मुलाक़ात में ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ और यूरोपीय यूनियन की प्रमुख नें परमाणु वार्ता के बारे में ईरान की नई राय पर विचार विमर्श किया। ईरान के विदेशमंत्री नें कैथ्रीन एश्टेन से मुलाक़ात से पहले कहा था कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान का परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिये है।इस्लामी रिपब्लिक ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच नए दौर की वार्ता संयुक्त राष्ट्र के हेडक्वार्टर में 15 और 16 अक्तूबर से शुरू हो रही है।