जेनेवा में 6 अन्तर्राष्ट्रीय शक्तियों और ईरान के बीच वार्ता की शुरूवात कल मंगल को शुरू हुई। वार्ता में ईरानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ कर रहे हैं जबकि यूरोपीय यूनियन के विदेशी मामलों की प्रमुख कैथीन एश्टेन पश्चिमी देशों का नेतृत्व कर रही हैं। ईरानी प्रतिनिधिमंडल के परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता के अवसर पर जेनेवा में यू. एन. हेड क्वार्टर के सामने एक अश्लील प्रतिमा को ढ़क दिया गया।उधर ज़ायोनी प्रधानमंत्री नें अपने डर का इज़हार करते हुए कहा कि परमाणु कार्यक्रम के हवाले से इस स्टेज पर ईरान पर दबाव में कमी ऐतिहासिक ग़लती होगी। शीतकालीन पार्लिमानी सेशन को सम्बोधित करते हुए नेतन याहू नें कहा कि पाबंदियों के परिणाम जब तक सामने न आएं तब तक ऐसी ग़लती नहीं करनी चाहिये। उनका बयान उस समय आया है जब वार्ता का नया दौर शुरू होने जा रहा है।सूत्रों के अनुसार ईरान की परमाणु वार्ता टीम के सदस्य अब्बास एराक़ची ने कहा है कि तेहरान जेनेवा वार्ता के अवसर पर अमरीका से बातचीत करने पर तैयार है। अब्बास एराक़ची नें कहा कि 5+1 के साथ वार्ता में दो तरफ़ा वार्ता एक प्रचलित चीज़ है और यह भविष्य में भी चलती रहेगी। इस सवाल के जवाब में कि क्या अमरीकी प्रतिनिधि नें ईरान के प्रतिनधि से मुलाक़ात के लिये पेशकश की थी तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर अमरीकी यह समझते हैं कि दोपक्षीय बातचीत लाभकारी हो सकती है तो वार्ता करने में कोई बुराई नहीं है।
15 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 472981
जेनेवा में 6 अन्तर्राष्ट्रीय शक्तियों और ईरान के बीच वार्ता की शुरूवात कल मंगल को शुरू हुई। वार्ता में ईरानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ कर रहे हैं जबकि यूरोपीय यूनियन के विदेशी मामलों की प्रमुख कैथीन एश्टेन पश्चिमी देशों का नेतृत्व कर रही हैं