मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें अल यौमुल साबेए के हवाले से ख़बर दी है कि अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की क़ैद की समय सीमा 30 दिन बढ़ा दी गई है।मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मुर्सी पर प्रदर्शन कारियों की हत्या करने, अदालत का अपमान करने और विदेशियों के लिये जासूसी करने के आरोप लगाए गए हैं। मुर्सी का सम्बंध मुस्लिम ब्रदरहुड से है और मुस्लिम ब्रदरहुड को मिस्र में अब भंग कर दिया गया है। कुछ सूत्रों के अनुसार मुस्लिम ब्रदरहुड के एक बड़े धड़े का सम्बंध अलक़ायदा आतंकवादी संगठन से है। जिसके लीडर ऐमन अलज़वाहिरी हैं जो मिस्री नागरिक है। मुस्लिम ब्रदरहुड में उदारवादी नेताओं की संख्या अब बहुत कम हो गई है।
14 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 472704
अल यौमुल साबेए के हवाले से ख़बर दी है कि अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की क़ैद की समय सीमा 30 दिन बढ़ा दी गई है