14 अक्टूबर 2013 - 20:30
इराक़ में सांप्रदायिक घृणा फैलाने में सऊदी अरब शामिल।

पाकिस्तान के अहले सुन्नत बुद्धिजीवी मसूद जमाल ख़ानज़ादा नें कहा कि ईराक़ में होने वाले बम धमाकों और सांप्रदायिक हिंसा फैलाकर हिंसक घटनाओं में सऊदी अरब शामिल है

इराक़ में होने वाले बम धमाकों और सांप्रदायिक हिंसा फैलाने में सऊदी अरब शामिल है। रेडियो तेहरान से विशेष बातचीत करते हुए पाकिस्तान के अहले सुन्नत बुद्धिजीवी मसूद जमाल ख़ानज़ादा नें कहा कि ईराक़ में होने वाले बम धमाकों और सांप्रदायिक हिंसा फैलाकर हिंसक घटनाओं में सऊदी अरब शामिल है।उन्होंने कहा कि इस समय सऊदी अरब नें अपनी ग़लत पॉलीसियों की वजह से इस्लामी दुनिया को ऐसा नुक़सान पहुँचाया है जिसकी भरपाई सम्भव नहीं है। मसऊद जमाल ख़ानज़ादा का कहना था कि सीरिया और इराक़ में सऊदी अरब खुलेआम हस्तक्षेप कर रहा है और न सिर्फ़ आतंकवादियों की आर्थिक और असलहे से सहायता कर रहा है बल्कि हथियार बंद आतंकवादियों को सीरिया और ईराक़ बेज भी रहा है।उन्होंने ओलमा और जनता से मुसलमानों के बीच मतभेद डालने से सम्बंधित सऊदी अरब और इस्राईल की साज़िशों को अपनी एकता व सहयोग से असफल बनाने की अपील की।