14 अक्टूबर 2013 - 20:30
हिन्दुस्तान में हथियारों से लैस अमरीकी समुद्री जहाज़ क़ब्ज़े में।

हिन्दुस्तानी कोस्ट गार्डस् नें तमिलनाडु की समुद्री सीमा में हथियारों से लैस एक अमरीकी समुद्री जहाज़ को क़ब्ज़े में ले लिया है

हिन्दुस्तानी कोस्ट गार्डस् नें तमिलनाडु की समुद्री सीमा में हथियारों से लैस एक अमरीकी समुद्री जहाज़ को क़ब्ज़े में ले लिया है।अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार हिन्दुस्तानी कोस्ट गार्डस् नें समुद्री जहाज़ को शुक्रवार के दिन उस समय अपने क़ब्ज़े में ले लिया था जब वह बिना परमीशन के हिन्दुस्तानी सीमा में घुस गया और जब जहाज़ के स्टाफ़ से असलहे लेकर चलने का ज़रूरी परमीशन लेटर मांगा गया तो स्टाफ़ उसे प्रस्तुत नहीं कर सका।हिन्दुस्तानी कोस्ट गार्ड के उच्च अधिकारी आनंद कुमार नें कहा कि समुद्री जहाज़ को उस समय तक रोके रखा जाएगा जब तक जहाज़ पर मौजूद स्टाफ़ आवश्यक दस्तावेज़ जमा नहीं करा देता है। जहाज़ में स्टाफ़ के दस लोग और 25 सिक्योरिटी गार्डस् हैं जिनका सम्बंध ब्रिटेन, एस्टोनिया, हिन्दुस्तान और यूक्रेन से है। सिमी नाम का यह समुद्री जहाज़ एक अमरीकी कम्पनी के लिये काम कर रहा है।