14 अक्टूबर 2013 - 20:30
बहरैन में शहीद के अंतिम संस्कार पर हमला।

बहरैन में आले ख़लीफ़ा की सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ नें एक बहरैनी जवान की शवयात्रा, जो बहरैन की जेल में दी गई यात्नाओं से शहीद हुआ था, पर हमला कर दिया और उसकी शव को ख़ून से रंग दिया

बहरैन में आले ख़लीफ़ा की सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ नें एक बहरैनी जवान की शवयात्रा, जो बहरैन की जेल में दी गई यात्नाओं से शहीद हुआ था, पर हमला कर दिया और उसकी शव को ख़ून से रंग दिया। अल आलम के अनुसार बहरैन की आले ख़लीफ़ा सरकार के उच्च अधिकारियों नें लू लू स्क्वाएर की तरफ़ बढ़ने वाले इन बहरैनियों को, जो अपने हाथों में बहरैन का झंडा और शहीद होने वाले बहरैनी के फ़ोटो लिये हुए थे, बमों, आँसू गैस और रबड़ की गोलियों का निशाना बनाते हुए उन्हें खदेड़ने की कोशिश की। इन बहरैनियों नें अपने देश में आले ख़लीफ़ा सरकार  हाथों बेगुनाह जनता के कुचले जाने की कड़े शब्दों में निंदा की और बहरैन की जेलों से बेगुनाह लोगों की तुरन्त रिहाई की मांग की। इन प्रदर्शन कारियों नें ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक उनके विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।