सीरिया की पार्लिमेंट की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख इब्राहीम महमूद नें कहा है कि सीरिया में हर तरह के वहशियाना अपराधों के ज़िम्मेदार सऊदी अधिकारी हैं जिन्होंने तकफ़ीरी और आतंकवादी संगठनों को ना केवल सीरिया भेजा बल्कि उनकी हर तरह से सहायता भी की। उन्होंने कहा कि पिछले बीस सालों में सऊदी अधिकारियों नें दुनिया के विभिन्न भागों में हिंसक गिरोह तैनात किये हैं जिसके आधार पर वह लाखों बेगुनाह लोगों के नरसंहार के ज़िम्मेदार हैं। सीरिया की पार्लियामेंट की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख इब्राहीम महमूद नें कहा कि आले सऊद सरकार, अपने देश का बहुत सा धन केवल आतंकवादियों के समर्थन पर ख़र्च कर रही है जबकि सऊदी अरब में मानवीय अधिकारों का हनन किसी से छुपा नही है और मानवीय अधिकारों के संगठन नें इस हवाले से इस देश की सरकार की बार बार आलोचना की है।
14 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 472690
सीरिया की पार्लिमेंट की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख इब्राहीम महमूद नें कहा है कि सीरिया में हर तरह के वहशियाना अपराधों के ज़िम्मेदार सऊदी अधिकारी हैं जिन्होंने तकफ़ीरी और आतंकवादी संगठनों को ना केवल सीरिया भेजा बल्कि उनकी हर तरह से सहायता भी की